चीज़ ब्रेड रोल (Cheese Bread Roll)
चीज़ ब्रेड रोल (Cheese Bread Roll)
- तैयारी का समय: 15 मिनट
- पकाने का समय: 15 मिनट
- कितने लोगों के लिए: 4
सामग्री
- ब्रेड: 4 स्लाइस
- कॉर्न (मकई के दाने): 50 ग्राम
- मोज़ेरेला चीज़: 50 ग्राम
- बारीक कटा प्याज: 2 बड़े चम्मच (tbsp)
- बारीक कटी हरी मिर्च: 1
- कटा हरा धनिया: 1 बड़ा चम्मच (tbsp)
- नमक: स्वादानुसार
- काली मिर्च पाउडर: 1/4 छोटा चम्मच (tsp)
- तेल: तलने के लिए
बनाने की विधि
- एक बाउल (कटोरे) में चीज़, प्याज, कॉर्न, हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- अब इसमें स्वादानुसार थोड़ा नमक और काली मिर्च पाउडर छिड़कें और फिर से मिलाएँ।
- आपकी स्टफिंग (भरावन) बनकर तैयार है।
- ब्रेड के चारों किनारों को काटकर अलग कर लें।
- ब्रेड को थोड़े से नमकीन पानी में हल्का सा डुबोएं।
- ब्रेड को हथेलियों से दबाकर उसका अतिरिक्त पानी पूरी तरह निकाल दें।
- अब ब्रेड के बीच में चीज़-कॉर्न स्टफिंग रखें और इसे गोल बॉल या रोल का आकार दें।
- इन चीज़ कॉर्न रोल्स को 2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।
- एक कढ़ाई में तेल गरम करें और उसमें ब्रेड रोल्स डालें। आंच धीमी करें और हल्का सुनहरा (light brown) होने तक तलें (deep fry)।
- गरमा-गरम सर्व करें।
No comments:
Post a Comment