- तैयारी का समय: 15 मिनट
- पकाने का समय: 15 मिनट
- कितने लोगों के लिए: 2
सामग्री
सामग्री
* गेहूँ का आटा - 1 कप
* बेकिंग सोडा - 1/4 छोटा चम्मच
* दही - 2 बड़े चम्मच
* दूध - 1/2 कप
* चीनी - 1 छोटा चम्मच
* कटी हुई शिमला मिर्च - 1 कप
* कद्दूकस की हुई मोज़ेरेला चीज़ - 1 कप
* पिज़्ज़ा सॉस - 2 बड़े चम्मच
* नमक - स्वादानुसार
* चिली फ्लेक्स - 1 बड़ा चम्मच
* काली मिर्च पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच
* ओरेगानो - 1/4 छोटा चम्मच
* मक्खन - 50 ग्राम
* उबले हुए मीठे मक्के (स्वीट कॉर्न) - 2 बड़े चम्मच
विधि
* एक बड़े कटोरे में गेहूँ का आटा, नमक, चीनी, दही, दूध और बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह मिला लें।
* थोड़े से पानी की सहायता से एक मुलायम आटा ग गूँथ लें।
* इसे एक घंटे के लिए अलग रख दें।
* एक मोटी चपाती (रोटी) बेल लें।
* एक तवा गर्म करें और चपाती को दोनों तरफ से सेक लें।
* चपाती पर पिज़्ज़ा सॉस फैलाएं।
* अब इस पर शिमला मिर्च, उबले हुए स्वीट कॉर्न और कद्दूकस की हुई चीज़ डालें।
* तवे पर मक्खन लगाएं और चपाती को उस पर रखें।
* ढककर तब तक पकाएं जब तक चीज़ पिघल न जाए।
* ऊपर से ओरेगानो, काली मिर्च पाउडर, चिली
फ्लेक्स और नमक छिड़कें।














































