Thursday, 1 October 2026

सैंडविच पराठा

 


सैंडविच पराठा (Sandwich Paratha)

  • तैयारी का समय: 15 मिनट
  • पकने का समय: 20 मिनट
  • कितने लोगों के लिए: 2

सामग्री (Ingredients)

  • गेहूं का आटा - 1 कप
  • अजवाइन - एक चुटकी
  • कलौंजी (मंगरैल) - एक चुटकी
  • नमक - स्वादानुसार
  • घी - 1 बड़ा चम्मच

स्टफिंग के लिए:

  • बारीक कटा शिमला मिर्च - 1/2 कटोरी
  • बारीक कटा प्याज - 1/2 कटोरी
  • बारीक कटी हरी मिर्च - 2
  • मोज़ेरेला चीज़ - 100 ग्राम
  • नमक - स्वादानुसार
  • काली मिर्च पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच
  • तेल - 2 बड़े चम्मच

बनाने की विधि (Method)

  1. एक बर्तन में मोज़ेरेला चीज़, शिमला मिर्च, प्याज, हरी मिर्च, नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें। आपकी स्टफिंग तैयार है।
  2. एक दूसरे बर्तन में गेहूं का आटा, अजवाइन, कलौंजी, नमक और घी डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  3. पानी की सहायता से नरम आटा ग गूंथ लें।
  4. आटे को 30 मिनट के लिए ढककर रख दें।
  5. आटे को बराबर आकार की लोइयों में बांट लें।
  6. लोइयों को बेलन से बेल लें।
  7. बेले हुए पराठे के बीच में टोमैटो सॉस लगाएं।
  8. पराठे के केंद्र में 2 बड़ा चम्मच स्टफिंग रखें और इसे लिफाफे (envelope) की तरह बंद कर लें।
  9. गर्म तवे पर दोनों तरफ तेल लगाते हुए सैंडविच पराठे को सेक लें।
  10. गरमा-गरम सॉस के साथ परोसें।