सैंडविच पराठा
सैंडविच पराठा (Sandwich Paratha)
- तैयारी का समय: 15 मिनट
- पकने का समय: 20 मिनट
- कितने लोगों के लिए: 2
सामग्री (Ingredients)
- गेहूं का आटा - 1 कप
- अजवाइन - एक चुटकी
- कलौंजी (मंगरैल) - एक चुटकी
- नमक - स्वादानुसार
- घी - 1 बड़ा चम्मच
स्टफिंग के लिए:
- बारीक कटा शिमला मिर्च - 1/2 कटोरी
- बारीक कटा प्याज - 1/2 कटोरी
- बारीक कटी हरी मिर्च - 2
- मोज़ेरेला चीज़ - 100 ग्राम
- नमक - स्वादानुसार
- काली मिर्च पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच
- तेल - 2 बड़े चम्मच
बनाने की विधि (Method)
- एक बर्तन में मोज़ेरेला चीज़, शिमला मिर्च, प्याज, हरी मिर्च, नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें। आपकी स्टफिंग तैयार है।
- एक दूसरे बर्तन में गेहूं का आटा, अजवाइन, कलौंजी, नमक और घी डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- पानी की सहायता से नरम आटा ग गूंथ लें।
- आटे को 30 मिनट के लिए ढककर रख दें।
- आटे को बराबर आकार की लोइयों में बांट लें।
- लोइयों को बेलन से बेल लें।
- बेले हुए पराठे के बीच में टोमैटो सॉस लगाएं।
- पराठे के केंद्र में 2 बड़ा चम्मच स्टफिंग रखें और इसे लिफाफे (envelope) की तरह बंद कर लें।
- गर्म तवे पर दोनों तरफ तेल लगाते हुए सैंडविच पराठे को सेक लें।
- गरमा-गरम सॉस के साथ परोसें।
No comments:
Post a Comment