पिन व्हील पिज़्ज़ा
तैयारी का समय: 60 मिनट
पकाने का समय: 30 मिनट
सर्विंग: 4
सामग्री
पिज़्ज़ा डो के लिए मैदा - डेढ़ कप
घी - 2 चम्मच
बेकिंग पाउडर - 1/2 चम्मच
नमक - स्वादानुसार
चीनी - 1/2 चम्मच
दही - 2 चम्मच
दूध - 2 चम्मच
कलौंजी - 1 चम्मच
मक्खन - 50 ग्राम
स्टफिंग के लिए
कटी हुई शिमला मिर्च - 1 कप
कटा हुआ प्याज - 1
कटे हुए मशरूम - 1 कटोरी
कद्दूकस की हुई मोजेरेला चीज़ - 1/2 कप
पिज़्ज़ा सॉस - 2 चम्मच
नमक - स्वादानुसार
काली मिर्च पाउडर - 1/4 चम्मच
ोरिगैनो - 1/4 चम्मच
मक्खन - 50 ग्राम
विधि
एक बर्तन में मैदा, घी, नमक, चीनी, दही, दूध और बेकिंग पाउडर को एक साथ मिला लें।
थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें।
एक घंटे के लिए अलग रख दें।
इसे फिर से गूंथ लें।
आटे का कुछ हिस्सा लेकर मध्यम आकार की लोइयां बना लें।
इन्हें गोल कर लें।
फिर इसे नान की तरह बेल लें।
नान पर पिज़्ज़ा सॉस फैला दें।
अब शिमला मिर्च, प्याज, मशरूम और कद्दूकस की हुई चीज़ डालें।
इसे रोल करें और किनारों को सील कर दें।
एक घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।
एक पैन में मक्खन गरम करें।
पिन व्हील पिज़्ज़ा को छोटे टुकड़ों में काट लें।
पिज़्ज़ा को रखें, आंच धीमी करें और हल्का भूरा होने तक पकाएं। पिन व्हील पिज़्ज़ा परोसें।












No comments:
Post a Comment