Monday, 3 August 2026

मुगलई पराठा

 



मुगलई पराठा

  • तैयारी का समय: 15 मिनट
  • पकाने का समय: 15 मिनट
  • कितने लोगों के लिए: 2

​सामग्री

  • गेहूं का आटा - 1 कप
  • अजवाइन - एक चुटकी
  • कलौंजी (मंगरैल) - एक चुटकी
  • तेल - 2 बड़ा चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार
  • अंडा - 2
  • पनीर - 1/2 कप
  • बारीक कटा हुआ प्याज - 1
  • कटी हुई हरी धनिया पत्ती - 2 बड़ा चम्मच
  • बारीक कटी हरी मिर्च - 2

​विधि

  • ​एक बर्तन में गेहूं का आटा, अजवाइन, कलौंजी और नमक मिलाएं। फिर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए मुलायम आटा गूंथ लें।
  • ​आटे को 10 से 15 मिनट के लिए ढककर रख दें।
  • ​अब आटे से गोल लोइयां बना लें।
  • ​बेलन की मदद से लोई को पतली रोटी की तरह बेल लें।
  • ​इस पर थोड़ा तेल लगाएं और सूखा आटा छिड़ककर इसे मोड़ लें। इसके बाद अर्द्ध-वृत्त (semi-circle) पर फिर से तेल लगाकर सूखा आटा छिड़कें और दोबारा मोड़ लें। अब इसे बेलन से हल्के हाथों से दोबारा बेल लें।
  • ​एक कटोरे में अंडे को फेंट लें और उसमें कटा हुआ प्याज, धनिया पत्ती, हरी मिर्च और नमक अच्छी तरह मिला लें।
  • ​एक नॉन-स्टिक पैन (तवा) गरम करें, उस पर थोड़ा तेल लगाएं और बेला हुआ पराठा तवे पर रख दें।
  • ​जब पराठा आधा पक जाए, तब इसे पलट दें। इसके बाद इसे एक तरफ से थोड़ा खोलकर उसमें अंडे का मिश्रण भरें, साथ ही 1 बड़ा चम्मच पनीर डालें। अब इसे बंद कर दें और मध्यम आंच पर पकाएं। पराठे पर थोड़ा तेल लगाकर इसे पलट लें और दूसरी तरफ से भी इसी तरह पकाएं।
  • ​अब आपका मुगलई पराठा तैयार है। इसे दो टुकड़ों में काटें और सॉस तथा हरी चटनी के साथ गरमा-गरम परोसें।












No comments:

Post a Comment