Tuesday, 18 August 2026

मिनी रसगुल्ला

 


मिनी रसगुल्ला

  • ​तैयारी का समय : 30 मिनट
  • ​पकाने का समय : 15 मिनट
  • ​सर्व : 25

​सामग्री

  • ​दूध - 5 कप
  • ​चीनी - 1 कप
  • ​पानी - 3 कप
  • ​नींबू का रस - 2 बड़ा चम्मच
  • ​कॉर्न फ्लोर - 1 बड़ा चम्मच
  • ​इलायची पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच

​विधि

  • ​भारी तले के बर्तन में दूध उबालें।
  • ​एक बार उबल जाने के बाद आंच बंद कर दें।
  • ​नींबू का रस डालें और दूध को ढक दें।
  • ​कुछ मिनटों के बाद, दूध पूरी तरह से फट जाएगा।
  • ​दूध को मलमल के कपड़े में छान लें और ताजे पानी से 2-3 बार धो लें।
  • ​पनीर को मलमल के कपड़े में आधे घंटे के लिए लटका (टांग) कर रखें।
  • ​अब हमें नरम पनीर मिल जाता है।
  • ​हम पनीर को बहुत अच्छी तरह से मसलते/घिसते हैं और नरम व चिकना आटा तैयार करते हैं, एक बड़ा चम्मच कॉर्न फ्लोर मिलाएं और अच्छी तरह मिलाएं।
  • ​आटे को 30 बराबर आकार की लोइयों (गोलियों) में बांट लें।
  • ​प्रत्येक लोई को अपनी हथेलियों के बीच रखकर गोल करें।
  • ​इसी तरह से सभी गोलियां तैयार कर लें।
  • ​अब एक पैन लें और उसमें एक कप चीनी, तीन कप पानी और इलायची पाउडर डालकर उबाल लें।
  • ​एक बार उबलने के बाद इसमें पनीर की गोलियां डालें और ढक्कन से ढक दें।
  • ​आंच को धीमी करके 15 मिनट तक पकाएं और फिर आंच बंद कर दें।
  • ​ठंडा होने पर ढक्कन खोलें।
  • ​रसगुल्ला चाशनी में तैरना चाहिए और उसका आकार दोगुना हो जाना चाहिए।
  • ​ठंडा परोसें।

Rasgulla  should be floating on the syrup and its size should be double.
Serve chilled






















No comments:

Post a Comment