रेनबो पराठा और चुकंदर रायता
तैयारी का समय: 30 मिनट
पकाने का समय: 15 मिनट
परोसने के लिए: 4 लोग
रेनबो पराठा
सामग्री
- गेहूं का आटा - 3 कप
- पालक - 1 कप
- हल्दी पाउडर - 1 छोटा चम्मच
- चुकंदर (बीटरूट) - 1
- नमक - स्वादानुसार
- तेल - 4 बड़े चम्मच
विधि (तरीका)
- चुकंदर को पीसकर चिकना पेस्ट बना लें।
- पालक को 5 मिनट तक उबालकर (ब्लंच करके) उसका भी चिकना पेस्ट बना लें।
- एक कप गेहूं का आटा, नमक, थोड़ा तेल और चुकंदर का पेस्ट मिलाकर आटा ग गूंथ लें।
- दूसरे कप गेहूं का आटा, नमक, तेल और हल्दी पाउडर मिलाकर पीला आटा गूंथ लें।
- तीसरे कप गेहूं के आटे में नमक, तेल और पालक का पेस्ट मिलाकर हरा आटा गूंथ लें।
- इस तरह हमारे पास तीन रंग के आटे (डो) तैयार हो जाएंगे।
- तीनों रंगों के आटे को अलग-अलग लंबे (सिलेंडर) आकार में बेल लें।
- तीनों को आपस में चिपकाकर, फिर से एक स्विस रोल की तरह गोल लपेट लें।
- थोड़ा सूखा आटा छिड़ककर इसे पराठे की तरह बेल लें।
- गरम तवे पर दोनों तरफ तेल लगाकर पराठे को सेक लें।
- गरमा-गरम परोसें।
चुकंदर रायता (बीटरूट रायता)
सामग्री
- चुकंदर के टुकड़े (क्यूब) - 1 कप
- अनार के दाने - 1 कप
- दही - 1 कप
- मेयोनेज़ - 2 बड़े चम्मच
- फ्रेश क्रीम - 1 बड़ा चम्मच
- चीनी - 1 बड़ा चम्मच
- जैतून का तेल (ऑिव ऑयल) - 1 बड़ा चम्मच
- सफेद मिर्च पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- हरा धनिया - 1 छोटा चम्मच
विधि (तरीका)
- एक पैन में चुकंदर के टुकड़े उबालें और कड़वाहट हटाने के लिए 1 छोटी चम्मच चीनी मिलाएं, फिर इसे ब्लेंडर में पीसकर पेस्ट बना लें।
- दही को अच्छी तरह फेंट लें।
- इसमें मेयोनेज़ और फ्रेश क्रीम मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें।
- अब जैतून का तेल, नमक और सफेद मिर्च पाउडर डालकर फिर से मिक्स करें।
- इसके बाद चुकंदर का पेस्ट और अनार के दाने डालकर मिला लें।
- ऊपर से अनार के दाने और हरे धनिए से सजाकर ठंडा-ठंडा परोसें।




























No comments:
Post a Comment