Sunday, 26 July 2026

रेनबो पराठा और चुकंदर रायता

 




रेनबो पराठा और चुकंदर रायता

तैयारी का समय: 30 मिनट

पकाने का समय: 15 मिनट

परोसने के लिए: 4 लोग

​रेनबो पराठा

​सामग्री

  • ​गेहूं का आटा - 3 कप
  • ​पालक - 1 कप
  • ​हल्दी पाउडर - 1 छोटा चम्मच
  • ​चुकंदर (बीटरूट) - 1
  • ​नमक - स्वादानुसार
  • ​तेल - 4 बड़े चम्मच

​विधि (तरीका)

  1. ​चुकंदर को पीसकर चिकना पेस्ट बना लें।
  2. ​पालक को 5 मिनट तक उबालकर (ब्लंच करके) उसका भी चिकना पेस्ट बना लें।
  3. ​एक कप गेहूं का आटा, नमक, थोड़ा तेल और चुकंदर का पेस्ट मिलाकर आटा ग गूंथ लें।
  4. ​दूसरे कप गेहूं का आटा, नमक, तेल और हल्दी पाउडर मिलाकर पीला आटा गूंथ लें।
  5. ​तीसरे कप गेहूं के आटे में नमक, तेल और पालक का पेस्ट मिलाकर हरा आटा गूंथ लें।
  6. ​इस तरह हमारे पास तीन रंग के आटे (डो) तैयार हो जाएंगे।
  7. ​तीनों रंगों के आटे को अलग-अलग लंबे (सिलेंडर) आकार में बेल लें।
  8. ​तीनों को आपस में चिपकाकर, फिर से एक स्विस रोल की तरह गोल लपेट लें।
  9. ​थोड़ा सूखा आटा छिड़ककर इसे पराठे की तरह बेल लें।
  10. ​गरम तवे पर दोनों तरफ तेल लगाकर पराठे को सेक लें।
  11. ​गरमा-गरम परोसें।





















चुकंदर रायता (बीटरूट रायता)

​सामग्री

  • ​चुकंदर के टुकड़े (क्यूब) - 1 कप
  • ​अनार के दाने - 1 कप
  • ​दही - 1 कप
  • ​मेयोनेज़ - 2 बड़े चम्मच
  • ​फ्रेश क्रीम - 1 बड़ा चम्मच
  • ​चीनी - 1 बड़ा चम्मच
  • ​जैतून का तेल (ऑिव ऑयल) - 1 बड़ा चम्मच
  • ​सफेद मिर्च पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
  • ​नमक - स्वादानुसार
  • ​हरा धनिया - 1 छोटा चम्मच

​विधि (तरीका)

  1. ​एक पैन में चुकंदर के टुकड़े उबालें और कड़वाहट हटाने के लिए 1 छोटी चम्मच चीनी मिलाएं, फिर इसे ब्लेंडर में पीसकर पेस्ट बना लें।
  2. ​दही को अच्छी तरह फेंट लें।
  3. ​इसमें मेयोनेज़ और फ्रेश क्रीम मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें।
  4. ​अब जैतून का तेल, नमक और सफेद मिर्च पाउडर डालकर फिर से मिक्स करें।
  5. ​इसके बाद चुकंदर का पेस्ट और अनार के दाने डालकर मिला लें।
  6. ​ऊपर से अनार के दाने और हरे धनिए से सजाकर ठंडा-ठंडा परोसें।



























































No comments:

Post a Comment