तैयारी का समय: 15 मिनट
पकाने का समय: 10 मिनट
कितने लोगों के लिए: 2
सामग्री
- ब्रेड - 4 स्लाइस
- कद्दूकस किया हुआ खीरा - 1 कटोरी
- मक्खन (बटर) - 1 क्यूब
- काली मिर्च पाउडर - एक चुटकी
- मयोनीज़ - 2 बड़े चम्मच
- चीज़ - 2 स्लाइस
- चिली फ्लेक्स - 1/2 छोटा चम्मच
- हर्ब्स - 1/2 छोटा चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- चुकंदर - 1
- गाजर - 1
बनाने की विधि
- सबसे पहले खीरे को कद्दूकस कर लें।
- इसमें मयोनीज़ डालें और ऊपर से काली मिर्च पाउडर, चिली फ्लेक्स, हर्ब्स और नमक छिड़क कर अच्छी तरह मिला लें।
- अब ब्रेड के एक तरफ मक्खन (बटर) लगाएं।
- इसके बाद, ब्रेड के ऊपर तैयार किया हुआ मयोनीज़ और खीरे का मिश्रण फैलाएं।
- अब इसके ऊपर चीज़ की स्लाइस रखें।
- इस भरी हुई स्लाइस को दूसरी ब्रेड की स्लाइस से ढक दें।
- अब चिप्स कटर की मदद से खीरे को पतले टुकड़ों में काट लें।
- इसी तरह चुकंदर और गाजर को भी पतले स्लाइस में काट लें।
- सबसे पहले सैंडविच को चुकंदर के पतले स्लाइस से ढकें, फिर खीरे के पतले स्लाइस लगाएं और अंत में गाजर के पतले स्लाइस लगाएं।
- इसी तरीके से पूरे सैंडविच को बाहर से ढक लें।
हरी चटनी और टोमैटो सॉस के साथ गरमा-गरम परोसें।












No comments:
Post a Comment