- तैयारी का समय (Prep Time): 25 मिनट
- कुल समय (Total Time): 5 घंटे
- कितने लोगों के लिए (Serve): 4
सामग्रियां (Ingredients)
- ताजा आम का पल्प (Fresh mango pulp) - 1 कप
- गाढ़ा दही (Thick yogurt) - 1 कप
- चीनी (Sugar) - 4 बड़े चम्मच
- वैनिला एक्सट्रेक्ट (Vanilla extract) - 1/2 छोटा चम्मच
- ताजा मलाई / फ्रेश क्रीम (Fresh cream) - 1/2 कप
बनाने की विधि (Method)
- एक ब्लेंडर लें और उसमें ताजा आम का पल्प, चीनी, हंकर्ड (गाढ़ा दही) और ताजा मलाई डालकर एक चिकना पेस्ट (smooth paste) बना लें।
- अब इसमें वैनिला एक्सट्रेक्ट डालें और अच्छी तरह मिला लें।
- एक पेपर ग्लास लें और उसे आम के इस चिकने पेस्ट से भर दें।
- आइसक्रीम की डंडी (stick) लगाएं और इसे 4 से 5 घंटे के लिए फ्रीजर में रख दें।
मजेदार आम की पॉप्सिकल (popsicle) का आनंद लें!









No comments:
Post a Comment