तैयारी का समय: 15 मिनट
पकने का समय: 15 मिनट
सर्विंग: 4 लोगों के लिए
सामग्री
- आम का पल्प (Mango puree): 1 कप
- दूध: 1 कप
- ताजी क्रीम (Fresh cream): 1 कप
- पानी: आधा कप
- चीनी: 2 बड़े चम्मच
- अगर-अगर (Agar agar): 2 बड़े चम्मच
- अपराजिता के फूल (Pea flowers): 2-4
विधि
- एक ब्लेंडर में आम का पल्प और ताजी क्रीम डालें और एक चिकना पेस्ट बना लें।
- एक पैन गरम करें, उसमें पानी, चीनी और दूध डालें। जब इसमें उबाल आ जाए, तो अगर-अगर पाउडर डालें और 5 मिनट तक पकाएं।
- अब इसमें तैयार किया हुआ आम का पेस्ट डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।
- गैस बंद कर दें।
- इस मिश्रण को मोल्ड (सांचे) में डालें और इसमें पनीर और सूखे मेवों का मिश्रण भरें।
- ठंडा होने के बाद इसे दो घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। इसके बाद मैंगो पुडिंग को मोल्ड से निकाल लें।
- एक अलग पैन में पानी और अपराजिता के फूल गरम करें। जब इसमें उबाल आ जाए, तो आधा छोटा चम्मच अगर-अगर पाउडर डालें और 5 मिनट तक पकाएं।
- गैस बंद कर दें।
- एक प्लेट में मैंगो पुडिंग रखें, ऊपर से अपराजिता के फूलों वाला पानी डालें और सर्व करें












No comments:
Post a Comment