तैयारी का समय: 30 मिनट
पकाने का समय: 45 मिनट
कितने लोगों के लिए: 4
सामग्री
- कद्दूकस की हुई मोज़ेरेला चीज़ - 1 कप
- हरी मटर - 250 ग्राम
- गाजर - 250 ग्राम
- बारीक कटी हुई हरी मिर्च - 2
- लाल मिर्च पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
- धनिया पाउडर - 1 छोटा चम्मच
- अदरक-लहसुन का पेस्ट - 1 छोटा चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- तेल - 2 बड़े चम्मच
- जीरा - 1/2 छोटा चम्मच
- हींग - 1/4 छोटा चम्मच
चपाती के लिए:
- गेहूं का आटा - 2 कप
- देशी घी - 4 + 4 बड़े चम्मच (कुल 8 बड़े चम्मच)
- अजवाइन - 1/4 छोटा चम्मच
- कलौंजी (अनियन सीड्स) - 1/4 छोटा चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
बनाने की विधि
चपाती के लिए:
- एक कटोरे में गेहूं का आटा, नमक, 2 बड़े चम्मच घी, अजवाइन और कलौंजी लें। थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें।
- इसे 30 मिनट के लिए रख दें और फिर आटे को दोबारा एक बार और गूंथ लें।
- आटे को चार भागों में बांट लें और पतली चपाती बेल लें।
- तवा गर्म करें और ऐसी चार चपातियां बना लें।
मटर की स्टफिंग के लिए:
- एक पैन में एक बड़ा चम्मच तेल गरम करें, हींग और जीरा डालकर चटकाएं।
- 1/2 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और एक मिनट के लिए भूनें।
- मटर, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और धनिया पाउडर डालें और 4-5 मिनट तक भूनें।
- ठंडा होने के बाद, इसे दरदरा पीस लें।
- नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब मटर की स्टफिंग तैयार है।
मोज़ेरेला चीज़ स्टफिंग के लिए:
- मोज़ेरेला चीज़ को कद्दूकस कर लें, अब स्टफिंग तैयार है।
गाजर की स्टफिंग के लिए:
- गाजर को धोकर, काट लें और कद्दूकस कर लें।
- पैन में फिर से एक बड़ा चम्मच तेल गरम करें, जीरा डालकर चटकाएं।
- 1/2 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और एक मिनट के लिए भूनें।
- कद्दूकस की हुई गाजर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालें और 4-5 मिनट तक भूनें।
- अब गाजर की स्टफिंग तैयार है।
लेयर्ड पराठा बनाने की विधि:
- एक चपाती लें और उस पर मटर की स्टफिंग भरें, फिर इसे दूसरी चपाती से ढक दें।
- अब इस पर कद्दूकस की हुई मोज़ेरेला चीज़ फैलाएं और इसे तीसरी चपाती से ढक दें।
- अब गाजर की स्टफिंग डालें और इसे चौथी (आखिरी) चपाती से ढक दें।
- तवे को घी से चिकना करें और इस भरी हुई (स्टफ्ड) चपाती को तवे पर रखें। दोनों तरफ घी लगाकर सेंक लें।
- धीमी आंच पर क्रिस्पी होने तक पकाएं, फिर चार टुकड़ों में काट लें।
पनीर
की सब्जी के साथ गरमा-गरम परोसें।



























No comments:
Post a Comment